Friday, October 23rd, 2026

अपराधियो के खिलाफ एडिशनल एसपी प्रज्ञा ने संभाला मोर्चा

राजनांदगांव
शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध चाकूबाजी गुंडागर्दी और और बेखौफ होते अपराधियों के हौसले को दुरुस्त करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने मोर्चा सम्हालते हुए सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी कर अपने क्षेत्र में होने वाले गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है साथ ही पुराने अपराधियों के भी रिकॉर्ड को खंगाले जाने के भी निर्देश दिए।

बताया जाता है कि जिस सिस्टम से अब पुलिसिंग हो रही है उससे लगता है की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निदेर्शों का जमीनी अमल शुरू हो गए हैं। हर थाने के थानेदारों के अलावा सिपाहियों में भी जोश दिखाई दे रहा है मर्डर के आरोपियों का जिस तरह से पैदल मार्च कराया गया उससे अब लगने लगा है की बहुत जल्दी पुलिस के तेवर से गुंडागर्दी करने वाले लोगों को पुलिसिया एहसास हो जाएगा है। महिला पुलिस अधिकारी प्रज्ञा मेश्राम का खौफ अपराधियों में बन रहा है और उनकी दहशत की चर्चा शहर में जोरो पर है जो आम नागरिकों को सुकून देने जैसा निश्चित होगा। एएसपी ने शहर के सभी होटल, पान ठेला, घूम कर सामान बेचने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि वह अपना व्यापार रात्रि 10:00 बजे तक करें ताकि अनावश्यक लोग भी सड़कों पर ना घूमे।

 

#criminals

Source : Agency

पाठको की राय