Tuesday, October 20th, 2026

दुर्ग नौतनवा, दुर्ग -अजमेर स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

रायपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल ने दो स्पेशल ट्रेनो मे यात्रियो की सुविधा के लिये अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 20 जनवरी से 24 मार्च तक एवं नौतनवा से 22 जनवरी से 26 मार्च,तक उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18213/18214 दुर्ग- अजमेर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा गाड़ी चलाने के नामित दिनों में दुर्ग से 24 जनवरी से 21 मार्च तक एवं अजमेर से 25 जनवरी से 22 मार्चतक उपलब्ध रहेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय