Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल डेका से सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक ने की भेंट

रायपुर,

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में टेकवांग नामग्याल अतिरिक्त महानिदेशक, एंटी नक्सल ऑपरेशन सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया।

इस अवसर पर एंटी नक्सल (ऑपरेशन) सीमा सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ केे डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल संजय यादव भी उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय