Friday, October 23rd, 2026

भरतपुर लिंक कोर्ट में अपर कलेक्टर द्वारा प्रकरणों को सुना गया

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
न्यायालय अपर कलेक्टर जिला एमसीबी के द्वारा लिंक कोर्ट भरतपुर के न्यायालयीन प्रकरणों व पुनरीक्षण प्रकरणों को सुना गया तथा आरबीसी 6-4 के तीन प्रकरणों को स्वीकृति दी गई। जिसमें आवेदक श्रीमती प्रेमवती पति सीधन सिंह, अयोध्या सिंह पिता जयनाथ सिंह तथा रामप्रसाद बैगा मृतिका रामवती के पति आ. मदौरे को स्वीकृति दी गई, इसके साथ आगामी माह से जिले में धान खरीदी के तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। भरतपुर क्षेत्रांतर्गत आम जनताओं के द्वारा प्रस्तुत शिकायत तथा आवेदन पत्रों को सुना गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय