Tuesday, October 20th, 2026

अपर कलेक्टर दुर्ग पद्मिनी भोई विशेष अधिकारी नियुक्ति

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग की अपर कलेक्टर पदमिनी भोई साहू को विशेष अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव राजीव अहिरे के हस्ताक्षर से जारी हुए।

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन द्वारा जिला पंजीयक दुर्ग, जिला कोषालय अधिकारी दुर्ग तथा अधिष्ठज्ञता चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग को छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 की धारा 7 की उपधारा (1) में नियुक्त विशेष अधिकारी की सहायता करने के लिए दुर्ग की अपर कलेक्टर पदमिनी साहू को नियुक्त किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय