Sunday, October 25th, 2026

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव दुबे ने निर्देश दिए कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी

अपर मुख्य सचिव दुबे ने इंदौर में 11 जुलाई को होने वाले एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियों की जानकारी ली

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद भोपाल के पालिका भवन स्थित संचालनालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर निर्वतमान अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला भी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव की ली जानकारी

अपर मुख्य सचिव दुबे ने इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर 11 जुलाई को होने वाले एमपी ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियों की जानकारी ली। प्रदेश के शहरी क्षेत्र के विकास में यह कॉन्क्लेव बहुत महत्वपूर्ण है। आयुक्त नगरीय प्रशासन संकेत भोंडवे ने विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव दुबे ने निर्देश दिए कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। योजनाओं में प्रगति लाने के लिये प्रत्येक सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

#sanjay

Source : Agency

पाठको की राय