Thursday, October 22nd, 2026

फर्जी कॉल कर बीएलओ के साथ हो रही डिजिटल धोखाधड़ी के संबंध में सतर्क रहने अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किए निर्देश

भोपाल
निर्वाचन का कार्य कर रहे बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ जालसाजों द्वारा निर्वाचन नोडल अधिकारी बनकर ठगी किए जाने का मामला सामने आने के बाद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कौल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा किसी भी सोशल मीडिया या दूरभाष के माध्यम से कोई भी एप डाउनलोड करने के निर्देश नहीं दिए जाते है।

जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त बीएलओ को सूचित करें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम से किसी भी प्रकार का कॉल प्राप्त होने पर सीधे अपने तहसील कार्यालय में ईआरओ, एईआरओ, विधानसभा के सुपरवाईजर से सपर्क करें। अवांछित कॉल एवं सोशल मीडिया के संबंध में सजग रहे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय