उर्दू अकादमी की डिजिटल डायरेक्टरी में रचनाकार जुड़वायें अपना नाम
भोपाल
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी के द्वारा तैयार की जा रही डिजिटल डायरेक्टरी में प्रदेश के सभी उर्दू रचनाकार, लेखक, शायर, कहानीकार आदि को शामिल किया जा रहा है। निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि डिस्टल डायरेक्टरी के जरिये प्रदेश के रचनाकारों से संपर्क किया जा सकता है। डायरेक्टरी में नाम जुड़वानें के लिए रचनाकार अपनी जानकारी, जिसमें नाम, पता, लेखन की विधा, जन्मतिथि, स्थान, मोबाइल नंबर और ई-मेल के साथ प्रकाशित पुस्तकों और पुरस्कार की जानकारी को निर्धारित प्रपत्र में ईमेल [email protected] पर 10 अक्टूबर, 2021 तक भेज सकते है।
Source : Agency

पाठको की राय