Saturday, October 24th, 2026

आदमपुर छावनी को 4 साल बाद भी स्वीकृत नहीं

भोपाल


आदमपुर छावनी स्थति लैंडफिल साइट को शुरू हुए चार साल से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक इसे पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) से स्वीकृत नहीं मिली है। फिर भी यहां शहर से निकलने वाला एक हजार टन से अधिक कचरा रोजाना फेंका जा रहा है। नगर निगम द्वारा तय की गई ग्रीन रिसोर्स सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अवैध और अनाधिकृत रूप से कचरे का निष्पादन कर रही है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि पीसीबी में लैंडफिल साइट की अनुमति लेने में समय लग रहा था। इसलिए पहले मप्र पर्यावरण निर्धारण प्रभाव समिति से इसकी अनुमति लेने के लिए आवेदन किया है। भारत सरकार के नियमानुसार यदि 15 टन से छोटा प्लांट लगाया जाता है, तो इसका काम शुरू होने के बाद भी अनुमति ली जा सकती है। हालांकि, नगर निगम ने इसके अनुसार 21 टन रोजाना क्षमता का प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। अब फिर से इसमें सुधार कर 15 टन क्षमता का प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

 

#आदमपुर छावनी

Source : Agency

पाठको की राय