Thursday, October 22nd, 2026

एडम जंपा ने कहा बायो-बबल के बाहर भारत असल में यूएई जितना सुरक्षित नहीं

नई दिल्ली
लेग स्पिनर एडम जंपा सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2021 बीच में ही छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट गए। उन्होंने कहा कि भारत में बायो-बबल छोड़ने के बाद उतना सुरक्षित महसूस नहीं होता जितना यूएई में आईपीएल 2020 के दौरान लगता था। एडम जंपा ने ऐसे कई कारण बताए हैं जिनके कारण उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को छोड़ने का फैसला किया है। 29 वर्षीय इस स्पिनर ने कहा कि यह बेहतर होता कि आईपीएल 2021 भी यूएई में ही खेला जाता। उन्होंने कहा कि चूंकि टूर्नमेंट भारत में खेला जा रहा है इस वजह से उन्हें ज्यादा डर लग रहा है।

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि चूंकि यह टूर्नमेंट अभी भारत में हो रहा है, हमें यहां हमेशा हाइजीन और अधिक सुरक्षा बरतने को कहा जाता है। मुझे यही सबसे अजीब लगता है। छह महीने पहले दुबई में जो आईपीएल हुआ था, उसमें ऐसा नहीं था। मुझे लगता है कि वह काफी अधिक सुरक्षित था। निजी तौर पर मेरी राय है कि इस बार भी आईपीएल को वहीं करवाने का विचार था लेकिन इसमें कई बार राजनीति वगैरहा भी होती है।' जंपा ने इस साल के आखिरी में भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'बेशक, इस साल के आखिर में यहां टी20 वर्ल्ड भी होना है। क्रिकेट की दुनिया में अगला बड़ा फैसला इस पर होना है। छह महीने बड़ा वक्त होता है।'

 

 

#Adam Jampa

Source : Agency

पाठको की राय