Saturday, October 24th, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में एडीए, ताजमहल के 500 मीटर का रिकार्ड मांगा ASI से

आगरा
एडीए ने ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) से रिकार्ड मांगा है। ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में हो रही व्यवसायिक गतिविधियों को रोकने के लिए एडीए को सर्वे करना है। इसके लिए उसने पहले 500 मीटर तक के क्षेत्र को चिन्हित करने के लिए 500 मीटर के क्षेत्र का रिकार्ड मांगा है।

आदेश के बाद उड़ी कारोबारियों की नींद
सुप्रीम कोर्ट ने ताज पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर ताजमहल के 500 मीटर की परिधि में हो रही व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश किया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर ऑर्डर अपलोड होने के बाद से ही ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में आ रहे कारोबारियों की नींद उड़ गई है।

आदेश का पालन होने की स्थिति में 500 से अधिक कारोबारी और 20 हज़ार से अधिक लोग प्रभावित होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राहत पाने को वह सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए चंदा करना शुरू कर दिया है। उधर, एडीए ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में व्यवसायिक गतिविधियों को चिन्हित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया हैं।

लिया जाएगा जल्द ही एक्शन
एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि ताजमहल की 500 मीटर की परिधि का रिकार्ड एएसआइ से मांगा गया है। क्षेत्र की जानकारी मिलने के बाद व्यवसायिक गतिविधियों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

#ADA

Source : Agency

पाठको की राय