Tuesday, October 20th, 2026

एक्ट्रेस राधिका मदान ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया

 

 

पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, खासकर भारत पर इस समय कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा हैं और ऐसे भयावह स्थिति में मात्र एक विकल्प है कि जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगाए. 18 उम्र से ऊपर वालों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और एक्ट्रेस राधिका मदान ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है.

राधिका ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है. राधिका ने फोटो शेयर करते हुए लोगों से वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन की गुजारिश की है. राधिका ने लिखा, "मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि सभी लोग वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपना शॉट लें. कृपया टीकाकरण केंद्रों पर पूरी सावधानी बरतें. डबल मास्क पहनें, अपने हाथों को साफ करें, दूरी बनाए रखें और घबराएं नहीं. एक अच्छी रात की नींद लेने से पहले दिन को भूल जाओ और अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें."

उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही उनके फैंस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मैम अपना ख्याल रखिएगा" दूसरे यूजर ने लिखा, "टेक केयर मैम" इसके अलावा कई यूजर ने स्माइली शेयर कर प्यार बरसाया है.   

ऐसे मुश्किल दौर में बॉलीवुड सितारें, सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से सतर्क रहने की गुजारिश कर रहे हैं. जिससे जो बन पा रहा हैं, अपनी जी जान लगाकर इस महामारी के दौर में मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर कोरोना को जड़ से खत्म करना हैं तो वैक्सीन लेना अनिवार्य हैं और यही संदेश हैं बॉलीवुड के इन खास सितारों का.

वर्क फ्रंट की बात करें तो राधिका फिल्म अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार से लोगों का दिल जीता है. उन्होंने फिल्म 'पटाखा' , 'मर्द को दर्द नही होता' और 'अंग्रज़ी मीडियम' में काफी अच्छा रोल प्ले किया है. आपको बता दें एक्ट्रेस अब ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय