Tuesday, October 20th, 2026

एक्ट्रेस एली अवराम ने सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

एक्ट्रेस एली अवराम बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती हैं. अब एली ने अपनी एक ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिसे देखकर फैंस की धड़कने बढ़ गई हैं. एली की यह फोटो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर
फोटो में देखा जा सकता है कि एली किसी गार्डन में लेटकर बुक पढ़ती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वह ब्लैक बिकिनी में दिख रही हैं, जिसकी खूब चर्चा हो रही हैं. एली के इस बोल्ड अंदाज को देखते ही बन रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए एली अवराम  ने बहुत खूबसूरत लाइन लिखी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वास्तविकता हमेशा हमें वह जीवन नहीं देती जो हम चाहते हैं, लेकिन हम किताबों के पन्नों के बीच हमेशा वही पा सकते हैं, जो हम चाहते हैं'.

फैंस कर रहे जमकर तारीफ
फोटो में एली के बोल्ड अंदाज को बहुत पसंद किया जा रहा है. फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर तारीफों की झड़ी लगा दी है. एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत हॉट हैं'. दूसरे फैन ने लिखा, 'मैं आपकी खूबसूरती का दीवाना हूं'. इसके अलावा फैंस एली  के इस पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय