Tuesday, October 20th, 2026

एक्ट्रेस और राजनेता सायंतिका बनर्जी के साथ फिल्म के सेट पर छेड़खानी हुई

बांग्लादेश

एक्ट्रेस-राजनेता सायंतिका बनर्जी ताजू कमरुल की फिल्म 'चायबाज' के लिए बांग्लादेश में शूट कर रही थीं। इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस सहम गई हैं। सायंतिका अचानक कोलकाता लौट आईं, जिससे अचानक उनके चले आने के पीछे के कारणों के बारे में अफवाहें उड़ने लगीं। शुरू में तो सायंतिका ने घटना के बारे में चुप्पी साधे रखी और कोलकाता लौटने पर कोई भी बात करने से परहेज किया। लेकिन अब पता चला है कि उनके साथ सेट पर छेड़खानी हुई है।

हालांकि, सायंतिका बनर्जी ने बताया कि 'चायबाज' की शूटिंग केवल आधी ही पूरी हुई थी, जब सायंतिका बनर्जी चली गईं, और यह बताया कि माइकल नाम के कोरियोग्राफर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके कारण उन्हें तुरंत वहां से जाना पड़ा। एक इंटरव्यू में सायंतिका ने बताया कि असल बात इससे भी परे है। उन्होंने कहा कि मेकर्स के खराब इंतजाम की वजह से कई सारी चीजें हुईं। सायंतिका ने खुलासा किया कि शुरुआत में, शूटिंग के लिए एक डांस ट्रेनर आया था, लेकिन वह चला गया, जिसके बाद कोरियोग्राफर माइकल आए। इसके बाद उन्होंने अपना काम छोड़ दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय