Wednesday, October 21st, 2026

अभिनेता सिकंदर ने सुष्मिता सेन के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

मुंबई
 अभिनेता सिकंदर खेर ने आर्या की सह-कलाकार सुष्मिता सेन के साथ अपने मधुर संबंधों के बारे में बात की है और कहा है कि वह अब परिवार के सदस्या की तरह हो गई हैं।

आर्या 3 में सिकंदर खेर तीसरी बार दौलत बनकर वापस आ रहे हैं। सीरीज आर्या और दौलत के बीच एक बहुत ही अनोखा बंधन दिखाती है।

सिकंदर को लगता है कि अलग-अलग सीजन के साथ दोनों पात्रों के बीच का बंधन मजबूत हुआ है और यह उनके वास्तविक जीवन में भी दिखता है।

सिकंदर ने कहा कि शो में आर्या और दौलत दोस्त नहीं हैं, वह एक रक्षक की तरह हैं, लेकिन असल जिंदगी में सुश के साथ मेरा रिश्ता लगभग एक परिवार के सदस्य जैसा है। उनके साथ काम करना अद्भुत है। वह एक सशक्त कलाकार हैं और मैंने उनके साथ काम करने के हर पल का आनंद लिया है।

आर्या 3 जल्द ही डिज्नी प्लैस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सिकंदर फिलहाल सर्बिया में सिटाडेल की शूटिंग कर रहे हैं। सिटाडेल में अपना स्टंट करने के लिए सिकंदर को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ रहा है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय