Wednesday, October 21st, 2026

मनी लॉनड्रिंग मामले में एक्टर डीनो मोरिया की संपत्ति हुई जब्त

अहमदाबाद
पूर्व कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी, एक्टर डीनो मोरिया, डीजे अकील व एक्टर संजय खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए  उनकी संपत्तियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि वे गुजरात आधारित फार्मासुटिकल कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक ग्रुप के साथ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल थे। खबर के मुताबिक तीनों पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आदेश मिला था, साथ ही चारों की अब तक 8.79 करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

खबर के मुताबिक जहां संजय खान की संपत्ति की करीब 3 करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त की गई है तो वहीं डीनो मोरिया की संपत्ति करीब 1.4 करोड़ रुपए के आसपास की है। इससे इतर डीजे अकील की 1.98 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने उनके अलावा कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दीकी की भी संपत्ति जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 2.41 करोड़ रुपये है। इस बात की पुष्टि खुद केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने बयान में की है।

 

#एक्टर डीनो मोरिया

Source : Agency

पाठको की राय