Monday, October 19th, 2026

छत्तरपुर एवं जगन्नाथपुर में अवैध तरीके से धान परिवहन करते पिकप पर की गई कार्यवाही

सूरजपुर
तहसील लटोरी अंतर्गत ग्राम छत्तरपुर में अवैध धान परिवहन करते वाहन को जप्त कर कार्यवाही किया गया। ग्राम छतरपुर वार्ड क्रमांक सीजी 15 सीवी 1982 पिकप पर 75 बोरी जिसमें  30 क्विंटल अवैध धान पाया गया जिस पर कारवाही की गई है। इसी तरह जगन्नाथपुर वाहन क्रमांक सीजी 29 ए 3012 पिकप वाहन पर भी 60 बोरी जिसमें 24 क्विंटल अवैध धन पाया गया है जिस पर कार्रवाई की गई है।

अवैध रूप से धान बिक्री करने वालों पर नियंत्रण करने सत्यापन भी किया जा रहा है धान खरीदी केंद्र लटोरी अंतर्गत जारी टोकन के भौतिक सत्यापन में ग्राम सम्बलपुर के कृषक शंकरराम पिता रामनाथ के घर पर धान नही पाये जाने पर कार्यवाही की गई।भौतिक सत्यापन में ग्राम गोपालपुर,सिलफिली और लटोरी में भी धान नही पाए जाने पर टोकन निरस्ती और रकबा समर्पण की कार्यवाही की गई।

 

#Action taken

Source : Agency

पाठको की राय