Tuesday, October 20th, 2026

जासूसी के आरोप में लिया ऐक्शन, यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने ब्रिटेन के राजदूत को देश से निकाला

मॉस्को
यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने एक बड़ा कदम उठाया गया है। रूस ने ब्रिटेन के राजदूत को देश से निकाल दिया गया है। बताया जाता है कि यह कदम जासूसी के आरोप में उठाया गया है। यह जानकारी रूस की एफबीबी सुरक्षा सेवा के हवाले से दी गई है। तास समाचार एजेंसी के मुताबिक रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखरोवा ने बताया कि ब्रिटिश राजदूत को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

सरकारी समाचार एजेंसियों के अनुसार एफएसबी सुरक्षा सेवा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राजनयिक ने खुफिया और विस्फोटक गतिविधियों को अंजाम दिया है। इसके मुताबिक रूस में प्रवेश की अनुमति हासिल करते समय उन्होंने जानबूझकर गलत जानकारी मुहैया कराई। यह रूसी कानून का उल्लंघन है। हालांकि इस मामले में ब्रिटिश विदेश मंत्रालय या मॉस्को स्थित ब्रिटिश दूतावास से अभी कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से ही ब्रिटेन और रूस के संबंध खराब चल रहे हैं। पिछले हफ्ते ही ब्रिटेन ने यूक्रेन से प्रतिबंध हटाया है। इसके बाद यूक्रेन रूस पर ब्रिटेन से मिली स्टॉर्म शैडो वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, यू्क्रेन-रूस युद्ध के बाद से ही राजनयिकों को हटाने का सिलसिला आम हो गया है।

इस साल की शुरुआत में, ब्रिटिश राजनयिक कैप्टन एड्रियन कोगहिल को रूस छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। वहीं रूसी अफसर को अघोषित सैन्य खुफिया अधिकारी के रूप में कथित जासूसी के लिए लंदन से निष्कासित कर दिया गया था।

 

#Russia took a big step amid the war with Ukraine

Source : Agency

पाठको की राय