Friday, October 23rd, 2026

कन्नड़ अभिनेता दर्शन को विशेष सुविधा देने पर गिरी गाज, सात जेल अधिकारी निलंबित और अधीक्षक का तबादला

बंगलूरू.

कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की जेल में सिगरेट पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने कार्रवाई की है। गृहमंत्री जी परमेश्वर ने मामले में सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही केंद्रीय जेल के अधीक्षक का तबादला किया गया है।रेणुका स्वामी हत्याकांड मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा की परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर सिगरेट पीते फोटो वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि मामले में सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें जेलर शरण बसप्पा अमिंगद, प्रभु एस खंडेलवाल, सहायक जेलर एलएस कुप्पेस्वामी, श्रीकांत तलवार, हेड वार्डर वेंकप्पा, संपत कुमार, वार्डर के बासप्पा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही मैनें पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया। जिन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम भेजी। जांच में मंत्री दर्शन को विशेष सुविधा मुहैया कराने में निलंबित अधिकारियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चूक है। इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।

 

#Kannada actor Darshan#jail suspended transferred

Source : Agency

पाठको की राय