Tuesday, October 20th, 2026

अवैध कबाड़ कारोबारियो के विरुद्ध हुई कार्यवाही

कोरिया/चिरिमिरी/मनेन्द्रगढ़
पुलिस कप्तान  प्रफुल्ल ठाकुर ने कोरिया जिले की कमान सम्हालने के बाद अपराधियो के खिलाफ नकेल कसनी शुरू कर दी उर अपने मातहत सभी अफसरो को अपराध की रोकथाम और आरोपियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है।

इसी के चलते शनिवार को थाना मनेन्द्रगढ़ में अवैध कबाड़ को आॅटो में झारखण्ड माइंस से चोरी कर एवं पिकप में भरा वाहन जप्त कर थाना मनेन्द्रगढ़ में वैधानिक कार्यवाही किया गया है। मुख्य आरोपी आकाश संघाडिया एवं इकलाख अहमद दोनो मनेन्द्रगढ़ के निवासी है जिनके पास से अवैध कबाड़ को जप्त किया गया है। जब्त किये गये अवैध कबाड़ का कुल वजन 3 टन लगभग है। उक्त कार्यवाही में थाना मनेन्द्रगढ़ की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

#Action taken

Source : Agency

पाठको की राय