Monday, October 19th, 2026

 पुलिस-शिकारी मुठभेड़ में एक्शन,आरोन थाना प्रभारी रहे विनोद राठौर बर्खास्त

गुना

गुना में आरोन थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार राठौर को बर्खास्त कर दिया गया है। 14-15 मई 2022 की दरम्यानी रात शिकारियों और पुलिस मुठभेड़ मामले में बर्खास्तगी हुई है। आईजी - एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा ने तत्कालीन आरोन थाना प्रभारी विनोद सिंह राठौर की विभागीय जांच कराई थी। वर्तमान में राठौर गुना की साइबर सेल में कार्यरत थे। बता दें गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

 

#विनोद राठौर बर्खास्त

Source : Agency

पाठको की राय