Tuesday, October 20th, 2026

घर में सोते समय महिला पर फेंका तेजाब

रायबरेली
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गंधपी मजरे राम सांडा गांव में बिस्तर पर सो रही महिला के ऊपर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव निवासी एक महिला शुक्रवार की रात अपने परिजनों के साथ खा पीकर सो रही थी। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने दीवार के छेद से ईंट निकालकर उस पर तेजाब से हमला कर दिया। झुलसी महिला की चीख पुकार सुनकर परिजनों समेत काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में परिजन सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया है। जिसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है, प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

#Acid

Source : Agency

पाठको की राय