उपलब्धि - छग के राष्ट्र दमाहे का जापानी कंपनी राकुटेन में प्लेसमेंट, 40 लाख सालाना पैकेज
रायपुर
आईआईटी इंदौर के 26 बच्चों का जापान की अलीबाबा कही जाने वाली राकुटेन कंपनी प्लेसमेंट हुआ है और इनका सालाना पैकेज है 40 लाख। यह जानकार खुशी होगी कि छत्तीसगढ़ का भी एक अध्ययनरत्त छात्र इस सूची में शामिल है और उसका नाम है राष्ट्र दमाहे..। राष्ट्र दमाहे छत्तीसगढ़ से इकलौता होनहार युवक है जिनका जापान की राकुटेन कंपनी के लिए प्लेसमेंट हुआ है। तरला-प्रदीप दमाहे के बेटे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी दोनों बेटियां भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययनरत्त हैं। परिवार में काफी खुशी का माहौल है और हो भी क्यों न जब बच्चे ने एक बड़ा मुकाम जो हासिल किया है।
जिन 26 बच्चों को जापानी कंपनी राकुटेन में मौका मिला है वे अगले साल ज्वाइनिंग देंगे और उनका सालाना पैकेज होगा 40 लाख रुपये। प्लेसमेंट में 24 बीटेक, 7वें सेमेस्टर व 2 एमटेक के हैं। कोरोना काल के बाद का यह सबसे बड़ा प्लेसमेंट था। कंपनी के आनलाइन कैंपस ड्राइव में सभी ब्रांच के स्टूडेट्स को शामिल होने की अनुमति थी। शुरूआती राउंड के बाद 48 बच्चों को शार्ट लिस्ट किया गया। इनमें से 26 का चयन हुआ। ये छात्र सीएस इलेक्ट्रिकल्स मैकेनिकल, सिविल आदि के हैं। इन सभी बच्चों को अपने एक साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्वाइनिंग मिलेगी।
जैसे कि मालूम हो राकुटेन का दुनियाभर में 140 करोड़ यूजर्स मोबाइल नेटवर्क कम्युनिकेशन फाइनेंस एंड टेक्नोलाजी में भी काम करती है। कंपनी ई कामर्स के अलावा मोबाइल नेटवर्क, कम्युनिकेशन और एनर्जी मीडिया एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स फाइनेंस एंड टेक्नोलाजी आदि क्षेत्रों में भी काम करती है। इन आईटी युवाओं का हुआ चयन : पार्थ थडानी, नामानि श्री हर्ष, शिवा शुक्ला, विशाल ठाकरे, इदुला चंद्रकांत, इशिका भोंसले, हर्षिता कोलुकुलुरु, मौर्या रेडी, अन्वेष कांची, चेंगुरी सांई श्रीकर रेडी, अनमोल गुमरा, सौरव कुमार, उदय कुमार रेडी, कुनिका नरेश बियानी, राष्ट्र दमाहे, अहम कपिलेश्वर, बडगू शिवकुमार, अखिल अत्रि, तलारी वेदज्ञ समीरा, युवनिश मल्होत्रा, विनेश केतवा, स्वस्तिक सक्सेना, राघव रमानी, हिमांशु मिश्रा, दूर्वा आदित्य व अदिति ठाकुर।

पाठको की राय