Tuesday, October 20th, 2026

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, महाराष्ट्र ने विपक्ष का नेता बनने लायक नहीं छोड़ा

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखकर कांग्रेस से बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा कि विपक्ष को नेता बनने के लायक भी नहीं छोड़ा। राज्य के नतीजों की घोषणा जारी है। ताजा आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महायुति गठबंधन बंपर जीत की ओर जा रहा है।

उन्होंने वायनाड सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को टैग कर लिखा, 'महाराष्ट्र ने तो विपक्ष का नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा।' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे को भी टैग कर लिखा, 'पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।' महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी 60 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

पालघर हादसा
अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर के गढ़चिंचले में तीन लोगों की मॉब लिंचिंग कर दी गई थी। कहा जा रहा था कि हमले का शिकार हुए तीनों साधु थे और एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुजरात के सूरत जा रहे थे। खबर है कि बच्चों को किडनैप करने वालों के शक में तीनों पर हमला कर दिया गया था। इस मामले में 101 लोग गिरफ्तार हुए थे।

महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर बढ़त के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था। MVA लड़खड़ाता नजर आ रहा है। एमवीए उम्मीदवार मात्र 51 सीट पर आगे हैं जबकि उसके कई नेताओं ने शनिवार सुबह तक महायुति को हराने के दावे किए थे।

 

#Acharya Pramod Krishnam

Source : Agency

पाठको की राय