Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर कटनी में दंपती ने जहर खाया, हालत गंभीर

कटनी

कटनी में पति-पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। घटना मंगलवार सुबह बड़वारा थाना इलाके की है। पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोनों ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

परिवार का आरोप है कि घर में चोरी हुई थी। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की जगह पीड़ितों को ही प्रताड़ित कर रही है। बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रताड़ना की बात गलत है।

 

 

#condition critical

Source : Agency

पाठको की राय