Wednesday, October 21st, 2026

थाने से ही जमानत छूट रहे चोरी, छेड़छाड़ और चाकूबाजी के आरोपी


भोपाल। भोपाल में अब चोरी, छेड़छाड़ और चाकूबाजी जैसे अपराधों में आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ा जा रहा है। उन्हें थाने से नोटिस देकर चालान पेश करते समय कोर्ट में बुलाया जाता है और गिरफ्तार करने जैसी व्यवस्था बंद ही कर दी गई है। इतना ही नहीं वाहन चोरी करने वाले अपराधी को भी पुलिस भले ही रंगे हाथों पकड़ ले, लेकिन उसे भी थाने से नोटिस देकर चलता कर दिया जाता है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत उन्हें कुछ समय के लिए थाने में बंद कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दबाव बना रही है।  थाने का निगरानी बदमाश अगर किसी अपराध में पकड़ा जाता है, जिसमें सात साल तक की सजा है तो गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करती है। लेकिन पुलिस को उसका आपराधिक रिकॉर्ड केस डायरी के साथ लगाना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर पुलिस को कोर्ट जमकर फटकार लगाते हुए आरोपी को जमानत पर छोड़ देता है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय