Friday, October 23rd, 2026

सत्यम ज्वेलर्स में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर
जुंआ खेलने का आदि रवि रजक यूट्यूब में टिप्स देख-देखकर इतना शातिर चोर बन गया उसने मुख्य डाकघर को भी नहीं छोड़ा और 24 घंटे पहले ही उसने सत्यम ज्वेलर्स में 30 लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच की गई और उसे गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही से चोरी के जेवरातों को बारामद कर लिया।

16 सितंबर को थाना चौक स्थित सत्यम ज्वेलर्स में अज्ञात आरोपी ने सेंध मारकर 30 लाख से ज्यादा के आभूषण चोरी कर लिए थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने पुराने अपराधी एवं पैरोल में छूटे अपराधियों की धर पकड़ कर तस्दीकी की और ज्वेलर्स दुकानमें लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात संदेही की पता तलाश की गई। साथ ही शहर के बस स्टेण्ड, आटो चालकों एवं लॉज के संचालक से पूछताछ कर पता किया गया। लगातार पूछताछ करने पर पता चला कि पुराने अपराधी जो जमानत पर छूटे है उन्हीं के द्वारा सम्भवत: घटना को अंजाम दिया गया है। यह भी पता चला कि एक व्यक्ति घटना के दिन सुबह 2-3 बैग लेकर आटो में बैठ कर घटना स्थल के आगे रोड से गया है। इसी अनुसार उस क्षेत्र के पुराने अपराधियों की पता तलाश किया गया है, जिसमें पता चला कि रवि रजक नामक व्यक्ति पहले जेल गया था जो जमानत मे छूट कर आया है। इस सूचना पर रवि रजक को उसके मठपारा स्थित आवास घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा धर दबोचा गया। जिससे बारिकी से पूछताछ कर मकान की तलाशी लिया गया, जहां तलाशी के दौरान घटना दिनांक को पहने हुए कपड़े एवं रेन कोट,ड्रिल मशीन, कटर बरामद किया गया। इन सबके बाद भी आरोपी रवि रजक द्वारा घटना में सलिप्ता से लगातार इंकार करते हुए पुलिस टीम को गुमराह किया जाता रहा। लगातार कड़ाई से पूछताछ करने पर उसकी निशानदेही पर घर के अंदर अलमारी के नीचे गड्ढा खोदकर रखे गए जेवरातों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आरोपी रवि रजक ने बताया कि सत्यम ज्वेलर्स में वह पूर्व में भी चोरी का प्रयास किया है। उस समय दीवार के पास गड्ढा किया था। उसके बाद दूसरी बार सत्यम ज्वेलर्स में चोरी का प्रयास होने की खबर समाचार में मिलने पर वह उसके चार दिन बाद बिलासपर से ड्रिल मशीन खरीदकर लाया और एक स्कूल परिसर में पूर्व में कटर मशीन रख दिया था। पहले ही दुकान और स्थिति की पूरी रेकी करने के बाद 15 सितंबर को अपने घर से मोटर सायकल में ड्रिलिंग मशीन साथ लेकर घर से निकला और मशीन को सत्तीपारा के कुड़ा-कचरा जगह मे छिपा दिया था। उसके बाद वह प्रतापपुर गया। वापस अम्बिकापुर बस स्टेण्ड पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद रात्रि होने का इन्तजार में शहर में घूमता फिरता रहा। इसी दौरान सत्तीपारा के पास रखे ड्रिलिंग मशीन को लाकर कन्या परिसर में डाल दिया था। देर रात्रि बाद गुदरी चौक के पास लोहे के गेट से कन्या परिसर स्कूल के कम्पाउण्ड में अंदर घुसा और सत्यम ज्वेलर्स में चोरी करने के लिये वही रखे बांस को उठाकर रखे रस्सी से सीढी बनाया। रूक रूक कर दुकान की दीवार में सेंध कर दिया था।

आरोपी रवि रजक के द्वारा अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने का काम किया जाता था। उसके द्वारा पूर्व में कई घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमे मणीपुर चौक के क्षेत्र में रितेश अग्रवाल के किराना स्टोर्स में घुसकर सोना चांदी एवं नगदी डेढ़ लाख रुपए को चोरी करना स्वीकार किया है। मुख्य डाकघर में 23000 रु चोरी करना तथा डीबीआर लेना बताया है। इसके अतिरिक्त वाड्रफनगर से ज्वेलरी चोरी करना बताया है। इसके अतिरिक्त शहर में कई जगहों पर उक्त आरोपी द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। जिसमें गर्ग किराना स्टोर, महावीर मोबाईल, गीता मोबाईल में भी चोरी करने का प्रयास किया गया जो असफल रहा था। पूरी टीम को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा 25000 रुपए का ईनाम तत्काल दिया गया।

 

#Accused

Source : Agency

पाठको की राय