Sunday, October 25th, 2026

NSUI के प्रदेश सचिव पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी हिरासत में

रायपुर
 डीडी नगर थाना क्षेत्र में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मेहताब हुसैन पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ओम दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं  बताया जा रहा है की ओम दुबे आदतन चाकूबाज हैं। इस वारदात से पहले एक और हत्या के प्रयास में जेल निरुद्ध हुआ था लेकिन 12 दिन पहले उसे जमानत मिल गई थी और वह रायपुर सेंट्रल जेल बाहर आया था।


गौरतलब हैं की आरोपी का पिता भी हत्या के मामले सजायाफ्ता कैदी हैं। वह पैरोल में बाहर आने के बाद से फरार चल रहा हैं। बहरहाल पुलिस अब ओम दुबे से पूछताछ कर हमले की वजह के बारे में जानकारियां जुटा रही हैं। (Raipur NSUI Neta par chaku se hamla) बता दे की यह हमला मंगलवार की बताई जा रही हैं। आरोपी ने इस घटना को गोल चौक के पास अंजाम दिया था और फिर फरार हो गया था। घायल मेहताब को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय