Monday, October 26th, 2026

मध्‍य प्रदेश के आरोपित पलवल में गिरफ्तार, 35 पिस्टल बरामद

पलवल
 अवैध हथियार सप्लाई करने वालों का भंडाफोड़। जिला पुलिस द्वारा अब तक की अवैध हथियार बरामदगी की बड़ी कार्रवाई। कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सप्लायरों का भंडाफोड़। आरोपितों से 35 पिस्टल, छह देसी कट्टे और 11 मैगजीन बरामद।

आरोपितों की पहचान किलोर सिंह निवासी शाहपुरा थाना सेंधवा जिला बड़वानी मध्य प्रदेश, जाम सिंह निवासी शाहपुरा थाना सेंधवा जिला बड़वानी मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके द्वारा अवैध हथियार बड़वानी मध्य प्रदेश लाए गए थे और उटावड़ का नगला थाना कोसीकला, पलवल, नूंह और दिल्ली में सप्लाई करना था।

 

#गिरफ्तार#

Source : Agency

पाठको की राय