Tuesday, October 20th, 2026

अपर कलेक्टर बनकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दो इनोवा जप्त

रायपुर
अंबिकापुर का अपर कलेक्टर हूं कहकर अप्रैल 2020 में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर आम लोगों से 23,65,207 रुपये ठगी कर फरार आरोपी जो जशपुर जेल में धोखाधड़ी के मामले में बंद मुजाहिद अनवर उर्फ एम.डी. अनवर को रायपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट में लेकर यहां पहुंची और उसके पास से धोखाधड़ी से खरीदे दो इनोवा को उसके भाई के यहां से जप्त किया।

पंडरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुजाहिद अनवर अपने आपको अपर कलेक्टर निर्मल तिग्गा अंबिकापुर का होना बताकर प्रार्थी सर्वेश्वर साय पैकरा के मोबाईल नंबर 96918-84531 में माह अप्रैल 2020 में लगातार फोनकर ग्राम पंचायत क्षेत्र का हालचाल पूछा करता था। उसी दौरान अंबिकापुर, बलरामपुर, सरगुजा एवं जशपुर जिले में डाटा एन्ट्री आॅपरेटर, कलर्क भृत्य एवं वाहन चालक के सीधी भर्ती के लिए 1380 पदोंं पर आवेदन मंगाए गए। अनवर ने पैकरा को आश्वासन देते हुए पढे-लिखे शिक्षित बेरोजगार युवक - युवती तथा नाते रिश्तेदारों का नाम पता भेजने तथा प्रत्येक पद का अलग-अलग रकम लगने की बात करते हुए 23,65,207 रुपए ले लिए। लेकिन इन पदों पर किसी की भी भर्ती नहीं हुई। रुपये लेकर वह फरार हो गया। इसके बाद सभी लोग रायपुर पहुंचे और पंडरी थाने में में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वह धोखाधड़ी के मामले में जशपुर जिले के जेल में बंद है। पंडरी पुलिस 18 जनवरी का  न्यायालय रायपुर के प्रोडक्शन वारंट लेकर गुरुवार को वहां पहुंची और वहां से प्रोडक्शन वारंट लेकर रायपुर लेकर आया। जहां पूछताछ में उनसे बताया कि दो ईनोवा गाडी अपने भाई के नाम से खरीदा था एवं उक्त दोनो गाडी के साज सज्जा एवं मेंटनेश में धोखाधड़ी की राशि को राशि खर्च किया था। पुलिस ने दोनों इनोवा गाड़ी को उसके भाई के यहां से जप्त कर लिया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय