21 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर
थाना नगरनार पूलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि उड़ीसा से जगदलपुर की ओर आ रही टाटा मैजिक सवारी वाहन क्रमांक ओडी 245424 में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा है, जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है, कि सूचना पर धनपुंजी फारेस्ट नाका मे घेराबंदी कर मुखबीर के बताए अनुसार सवारी वाहन से अवैध गांजा परिवहन का आरोपी अधम शेख निवासी केरल के कब्जे से 21 किलो गांजा जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 02 लाख 10 हजार रुपए आंका गया है को जप्त कर अवैध गांजा परिवहन के आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक हरवान सिंह, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, रमेश पासवान, विजय भगत, आरक्षक चंद्रेश कुमार, सैनिक जगन्नाथ का योगदान रहा।

पाठको की राय