Monday, October 26th, 2026

अंतिम चरण में शाम 7 बजे तक प्राप्त जानकारी अनुसार 72 प्रतिशत मतदान

भोपाल

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 के दूसरे चरण में शाम 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 214 नगरीय निकायों में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 72 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ। इनमें 70.1 प्रतिशत महिला, 73.9 प्रतिशत पुरूष और 44.3 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरे और अंतिम चरण में 43 जिलों में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक 16.9 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 38.8 प्रतिशत, दोपहर एक बजे तक 53.2 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 65.1 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक 72 प्रतिशत अनुमानित मतदान हुआ।

अनुमानित मतदान प्रतिशत शाम 7 बजे तक

राज्य

महिला

पुरूष

अन्य

कुल

मध्यप्रदेश

70.1%

73.9%

44.3%

72

जिलेवार मतदान प्रतिशत

जिला

महिला

पुरूष

अन्य

कुल

श्योपुर

79.5

79.4

 

79.5

मुरैना

60.7

62.7

41.7

61.8

भिंड

62.1

63.2

33.3

62.7

दतिया

74.6

78.7

 

76.7

शिवपुरी

79.8

72.8

64.3

71.3

गुना

77.2

82.9

33.3

80.1

अशोक नगर

75.9

81

40

78.5

सागर

69.8

75.5

50

72.8

टीकमगढ़

68.1

74.4

50

71.3

छतरपुर

73.5

77.2

33.3

75.4

दमोह

72.2

77.9

 

75.1

पन्ना

77.6

81.4

 

79.6

सतना

76.3

77.9

33.3

77.1

रीवा

66.1

68.4

33.3

67.3

सीधी

63.9

66.7

50

65.14

शहडोल

69.2

70

25

69.6

अनूपपुर

63.7

64.9

 

63.3

उमरिया

83.3

84.2

 

83.8

कटनी

58

63.3

11.1

60.7

जबलपुर

75.1

80.7

85.7

77.9

बालाघाट

65.1

67.2

33.3

66.2

सिवनी

83

86

 

84.5

छिंदवाड़ा

77.5

81.1

 

79.3

बैतूल

74.7

77.7

23.1

76.2

नर्मदापुरम

67.3

72.6

30.8

70

रायसेन

69.8

73.4

50

71.7

विदिशा

74.2

82.4

66.7

78.4

भोपाल

75.4

81.5

 

78.5

सीहोर

79.9

85.9

33.3

83

राजगढ़

78.2

83.4

40

80.9

आगर मालवा

81

86.2

50

83.6

शाजापुर

78.5

83.7

100

81.2

देवास

68.2

73.4

16.7

70.9

खंडवा

71.6

77.1

66.7

74.3

खरगोन

68.4

74.4

 

71.4

बड़वानी

77.5

82

100

79.7

झाबुआ

79.4

82.9

100

81.2

धार

78.3

80.8

 

79.5

उज्जैन

72.7

76.4

64.7

74.6

रतलाम

71.6

76.1

75

73.8

मंदसौर

79

83.3

50

81.2

नीमच

84

86.3

100

85.2

निवाड़ी

74.9

80.7

 

77.9

नगर निगमों का अनुमानित मतदान प्रतिशत

 

नगर निगम

महिला

पुरूष

अन्य

कुल

मुरैना

54

57

 

55

रीवा

59

64

33

62

कटनी

57

62

11

59

देवास

65

71

16

68

रतलाम

67

72

 

70

 

 

मतदान के दौरान 38 कंट्रोल और 50 बैलेट यूनिट बदली

वास्तविक मतदान के दौरान 38 कंट्रोल यूनिट और 50 बैलेट यूनिट बदली गयी हैं। मॉकपोल के दौरान 18 सीयू और 36 बीयू बदली गयी। मतदान के दौरान मुख्य रूप से जिला मुरैना में 2 सीयू, 4 बीयू, रीवा में 2 सीयू, 4 बीयू, कटनी में 2 सीयू, 7 बीयू, देवास में 2 सीयू, 4 बीयू, रतलाम में 2 सीयू, 3 बीयू, अशोकनगर में 2 सीयू, 2 बीयू, सागर में 2 सीयू, 2 बीयू, सतना में 2 सीयू, 2 बीयू, बालाघाट में 4 सीयू, 4 बीयू, छिंदवाड़ा में 2 सीयू, 2 बीयू, बैतूल में 2 सीयू, 2 बीयू, नर्मदापुरम में 2 सीयू, 2 बीयू, तथा जिला राजगढ़ में 3 सीयू और 3 बीयू बदली गयी हैं।

 

 

 

#72 प्रतिशत मतदान

Source : Agency

पाठको की राय