Thursday, October 22nd, 2026

Accident Today: बिहार में भीषण हादसा, नौ की मौत; यूपी जा रही स्कॉर्पियो डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई

कैमूर/सासाराम.

बिहार के कैमूर जिले में रविवार देर शाम एनएच-2 पर भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना मोहनिया थाना क्षेत्र में देवकली के समीप हुई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टिम शव को बाहर निकलवाने और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सासाराम की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रही स्कॉर्पियो जैसे ही मोहनिया एनएच-2 के पास देवकली गांव के समीप पहुंची, जहां एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई।

फिर सामने से आ रहे कंटेनर में टकरा गई। जिससे स्कॉर्पियो सवार और बाइक चालक सहित कुल 9 लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं, घटना के बाद एनएच-2 पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। मोहनिया एसडीपीओ दिलिप कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो सासाराम की तरफ से आ रही थी जो कि मोहनिया से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही थी, तभी जैसा हम लोगों की जानकारी में पता चला कि स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बाइक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर के उस पार चली गई, जिससे उधर से आ रहे कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई। जहां स्कॉर्पियो में सवार कुल आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार की भी मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा, फिलहाल पुलिस मामले और सभी की पहचान की जांच में जुटी है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमॉर्ट लिए भभुआ अस्पताल में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सभी लोग कहां के रहने वाले थे, ताकि उनके परिजनों को सूचना दे दिया जाए।

सीएम नीतीश ने हादसे पर दुख जताया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने कहा, दुर्घटना काफी दुखद है। वह इस घटना से बहुत आहत हुए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही नीतीश कुमार ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 

#Scorpio going to UP#crossed the divider#collided with a truck#a horrific accident in Bihar#nine died

Source : Agency

पाठको की राय