Wednesday, October 21st, 2026

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, बस से कार टकराने में 7 की मौत, 40 घायल

 आगरा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक फिर सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर थाना ऊसराहार क्षेत्र में किमी 129 के पास बेकाबू कार दूसरी ओर की रोड पर जाकर रायबरेली से आ रही स्लीपर बस से जा टकराई। दोनों वाहन रोड से 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, 40 लोग घायल हुए।  पुलिस फोर्स ने मानव चेन बनाकर घायलों को निकाला।

 नागालैंड नंबर की स्लीपर बस रायबरेली से 60 यात्री लेकर दिल्ली जा रही थी, दूसरी ओर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार उक्त स्थान पर अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करके इस रोड पर आ गई। अचानक सामने आई कार को बचाने में बस ड्राइवर किनारे लेकिन कार टकराने से दोनों वाहन तेज धमाके के साथ सड़क किनारे करीब 20 फुट नीचे खाई में जा गिरे जिससे चीख पुकार मच गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर एसएसपी संजय वर्मा, एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम सदर राघव विक्रम,  सीओ सैफई शैलेंद्र प्रताप गौतम व अन्य कई अधिकारी तथा आसपास के थानों का फोर्स मौके पर आ गया। फोर्स ने मानव चेन बनाकर कड़ी मशक्कत करके घायलों को निकाला, एम्बुलेंसों से सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर भिजवाया।

कार में सवार कन्नौज में थाना तालग्राम क्षेत्र में गांव गद्दाइया उसर के मोनू तथा उसकी मां, इसी थाना क्षेत्र में गांव  रिसौली के सचिन की मौत हो गई, तीन अन्य घायल हो गए। बस में सवार लखीमपुर खीरी में भड़सरिया के ओमप्रकाश, अमेठी में जायस के शानू शाह तथा दो अज्ञात लोगों को डाक्टरों ने चेकअप करके मृत घोषित कर दिया। बस के अन्य 40 घायलों को भर्ती किया गया। इनमें ज्यादातर अमेठी, रायबरेली, लखनऊ के हैं। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि कार दूसरी ओर की रोड पर जाने से भीषण हादसा हुआ है, घटना की जांच की जा रही है। कार और बस में सवार सात लोगों की जान चली गई है, 40 यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी उनकी देखरेख कर रहे हैं, इनमें कई आशिंक रूप से घायल व्यवस्था किए जाने पर लखनऊ और दिल्ली की ओर चले गए।

 

 

#Agra Lucknow Expressway

Source : Agency

पाठको की राय