Accident News: भोजपुरी सिंगर पूरी टीम के साथ हादसे में दुनिया छोड़ गए, स्कॉर्पियो का हाल देख सहम गए लोग
कैमूर.
कैमूर में भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी फिल्म जगत ने अपने कई सितारे खो दिए। मरने वालों में भोजपुर के मशहूर गायक व अभिनेता पुण्यश्लोक पांडेय उर्फ छोटू पांडेय, मॉडल व अभिनेत्री सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी, गीतकार सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा समेत नौ लोग शामिल हैं। भीषण सड़क हादसे के कारण भोजपुरी फिल्म जगत में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को काफी दुखद बताया। वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस घटना से हैरान हैं। उनका कहना है कि विश्वास ही नहीं हो रहा है कि हम सबका चहेता छोटू पांडेय अब हमारे बीच नहीं रहा। बताया जा रहा है कि रविवार को छोटू पांडेय स्कॉर्पियो से अपनी पूरी टीम के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी यूपी जा रहे थे। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित देवकली के पास अचानक एक बाइक सवार स्कॉर्पियो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉपियो अनियंत्रित होकर एनएच पर पलट गई। जब तक गाड़ी में सवार लोग बाहर निकल पाते कि अचानक पीछे से आ रहे कंटेनर (ट्रक) ने स्कॉपियों को रौंद दिया।
#People were horrified#condition of Scorpio#Bhojpuri singer left this world#along with ntire team#an accident.

पाठको की राय