दुर्घटना आमंत्रित कर रही है रवि भवन में आने वालों को
रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े मोबाइल मार्केट रवि भवन जहां रोजाना सुबह से लेकर रात तक हजारों आदमियों का आना जाना लगा रहता है। इस काम्पलेक्स के आखिरी छोर पर जहां से आने-जाने का रास्ता है,एक बड़ा खुला गड्ढा सीधे-सीधे दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। जो तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है। यह इलाका नगर निगम का प्रमोटर्स बिल्डर रवि भवन के सामने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत हुए सौंदर्यीकरण वाले मार्ग का हिस्सा है। कोई भी सुध नहीं ले रहा है यदि किसी दिन घटना हो गई तब ही क्या इसे दुरूस्त किया जायेगा? बरसात चालू होने वाली है ऐसे अनेक मार्गों में गड्ढे खुले पड़े हैं , पानी भरते ही लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते है। निगम आयुक्त,महापौर से अपेक्षा है कि सभी 10 जोन के अंतर्गत ऐसे गड्ढों और खुले गटर को बन्द कराएं।

पाठको की राय