Wednesday, October 21st, 2026

रायगढ़ में लेबर क्वाटर में हादसा, प्लांट के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

रायगढ़
 घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भेंगारी गांव में स्थित टीआरएन के लेबर क्वाटर में गैस रिसाव के दौरान लाइटर जलाने से अचानक धमाका हो गया । जिससे मकान के परखच्चे उड़ गए । वहीं, मौके पर मौजूद प्लांट के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया , जहां एक की हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।


जानकारी के मुताबिक किशनु लाल यादव व राजू यादव टीआरएन प्लांट में ठेका कंपनी सीनू के अंतर्गत मजदूरी का काम करते हैं । भेंगारी बस्ती में स्थित टीआरएन के लेबर क्वाटर्स में किराए के मकान में रहते हैं। गांव का योगेश्वर पटेल भी टीआरएन में ही काम करता है । रात में किशुन लाल और राजू खाना खाकर सो गए। सुबह करीब पांच बजे उठने के बाद वो मॉर्निंग वॉक पर निकले।

सुबह करीब सात बजे योगेश्वर पटेल इनके कमरे में आया । तब तक दोनों अपने क्वार्टर आ गए थे । इसके बाद तीनों चाय पीने की इच्छा जाहिर की । तभी जैसे ही गैस चालू करने लाइटर जलाया गया । मकान में जोरदार धमाका हुआ । फिल्मी स्टाइल में आग के गोले के साथ तीनों छिटक कर दूर जा गिरे। वहीं मकान के एसबेस्टर की छत भी पूरी तरह उखड़ कर फेका गई। वहीं दरवाजा भी उखड़ कर दूर जा गिरा दुर्घटनाग्रस्त मकान के साथ-साथ उससे जुड़े अन्य मकान के दीवारों में भी दरारें आ गई।

 

#लेबर क्वाटर

Source : Agency

पाठको की राय