Thursday, October 22nd, 2026

धमतरी में हादसा: चार छात्रों ने नहर में लगाई छलांग, तीन बचे और एक लापता; खोज में जुटे गोताखोर

धमतरी.

धमतरी में आज शाम एक अनहोनी घटना घट गई। जहां रुद्री मुख्य नहर में नहाने के दौरान छालांग लगाने वाले चार स्कूली बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। तेज बहाव में बह रहे चार बच्चों में से तीन बच्चों की ग्रामीणों ने जान बचा ली। वहीं एक स्कूली बच्चा अभी भी लापता है। चारों स्कूली बच्चे धमतरी शहर के अलग-अलग वार्ड के रहने वाले हैं। जो 9वींं कक्षा की परीक्षा देकर नहाने रुद्री नहर पहुंचे थे।

रुद्री पुलिस को सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। लेकिन सफलता नहीं मिली। तेज बहाव,अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग रोक दी गई है। फिलहाल, बाकी तीन बच्चों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं लापता मराठा पारा के रहने वाला बच्चे की कल सुबह तलाश की जाएगी। रुद्री थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी विंकेश्वरि पिंदे ने इसकी जानकारी दी।

 

#students jumped

Source : Agency

पाठको की राय