Friday, October 23rd, 2026

एनएमडीसी परियोजना लोडिन्ग प्लांट में हुआ हादसा, सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल घायल

दंतेवाड़ा
किरन्दुल में स्थित एनएमडीसी परियोजना अंतर्गत लोडिंग प्लांट में मोटर कपलिंग का सुधार कार्य चल रहा था, इसी दौरान रविवार की सुबह हादसा हो गया जिसमें सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल राकेश देशमुख का पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उपमहाप्रबंधक बीके माधव अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम व्ही लाल ने राकेश देशमुख के प्राथमिक उपचार के बाद उनके बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय