Friday, October 23rd, 2026

हादसा टला : एयर इंडिया के फ्लाइट से पक्षी टकरा गया,सभी यात्री सुरक्षित

रायपुर
एयर इंडिया की रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। इस फ्लाइट के टेकआफ के दौरान एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट की सुझबुझ के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और विमान रनवे पर सुरक्षित ढंग से उतार लिया गया। विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक एआइसी 469 रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी।

सुबह 10 बजे फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। यह हादसा रनवे नंबर 24 में हुआ। पायलट ने समझदारी से फ्लाइट को नीचे उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सवार थी।

पक्षी से टकराने के बाद फ्लाइट सुरक्षित ढंग से नीचे उतार लिया गया। इसके बाद इंजीनियरों द्वारा इसकी जांच करने में जूट गई कि फ्लाइट को कितनी क्षति पहुंची। फ्लाइट को उड़ाया जा सकता है या नहीं। रायपुर विमानतल के पास पक्षियों के झुंड के मंडराने की वजह से इस प्रकार की संभावनाएं अक्सर बनी रहती है। 

 

#Accident averted

Source : Agency

पाठको की राय