सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट कार्य में तेजी लायें : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी
भोपाल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट कार्य में तेजी लायें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी मंत्रालय में सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट के कार्य की समीक्षा कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रोजेक्ट में अब तक एक लाख 93 हजार 547 की स्क्रीनिंग का कार्य किया गया है, यह संतोषजनक नहीं है। स्क्रीनिंग कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी एजेंसियों को इस संबंध में निर्देशित किया जाये। सिकल सेल एनीमिया प्रोजेक्ट अनुसूचित जनजाति बहुल अलीराजपुर और झाबुआ जिले में संचालित है। प्रोजेक्ट में समस्त गर्भवती महिलाओं और 6 माह से 18 वर्ष आयु के बच्चों की स्क्रीनिंग कर जाँच की जाना है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त-सह-सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, नोडल ऑफिसर डॉ. रूबी खान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पाठको की राय