Sunday, October 25th, 2026

गरीबरथ एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 में खड़ी दुर्ग लखनऊ गरीबरथ एक्स्प्रेस के बोगी नंबर जी-4 में सर्किट हुआ। इसकी सूचना जैसे ही रेलवे के अधिकारियों को हुआ वे आरपीएफ, जीआरपी के साथ कोच मेंटेनेंस के कर्मचारी के साथ वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन में यात्रीगण बैठे हुए थे लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पहियों के एक्सल से धुंआ निकल रहा था। इसे देख पूरे कोच से यात्रियों को उतार दिया गया और उसकी जगह एक अतिरिक्त कोच लगाकर ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना किया गया। हॉट एक्सल का मतलब ब्रेक के जाम होने से पहिए घूमने के बजाए घसिटते हुए चलते हैं। बताया गया है कि यदि यह आग या धुआं रनिंग के दौरान होता तो तेज हवा की मदद से आग विकराल रुप ले लेता और बड़ी घटना हो सकती थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय