Friday, October 23rd, 2026

डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रश्न पत्र लीक मामले में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर
डीएवी पब्लिक स्कूल धनपूंजी में 11 वीं के प्रश्न पत्र में लीक होने का मामला उजागर होन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगदलपुर के द्वारा राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

अभाविप के नगर मंत्री यश ध्रुव ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल धनपुंजी में 11 वीं का प्रश्न पत्र लीक हुआ है, इस मामले में कार्यवाही करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर को राज्यपाल ज्ञापन सौंपाकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की गई कार्यवाही नहीं होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान जिला एसएफडी प्रमुख गजेन्द्र बघेल व कुंदन सेठिया, मनीष सेठिया, हरिश सेठिया, भूपेंद्र बघेल, शिवम दास, विनय बघेल, जोगेंद्र कश्यप, नित्यानंद कश्यप, हर्ष सोम,जैंत जोएस शाहिल सिंह, शंभु नाग एवं अन्य उपस्थित थे।

 

 

#DAV Public School

Source : Agency

पाठको की राय