Tuesday, October 20th, 2026

अभाविप ने ज्ञापन सौंपकर की मांग प्रतियोगी परीक्षाओं में नही पूछे जाए देश विरोधी प्रश्न

धार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धार ईकाई ने प्रांतव्यापी आव्हान पर मधयप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में भारत के सिर मोर कश्मीर को लेकर पूछे गए विवादित प्रश्न को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जिलाधीश महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सोपते हुए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा की मामाजी आपके मध्यप्रदेश में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में देश को तोड़ने वाले ऐसे प्रश्नों का पूछा जाना शर्मनाक है।

विद्यार्थी परिषद इसका कड़ा विरोध करती हैं एवम आपसे आशा करती है की देश से संबधित ऐसे किसी विषय पर आपका तुरंत संवेदन शील निर्णय होना चाहिए तथा इस प्रकरण में दोषी सभी अधिकारियों पर अतिशीघ्र करवाही हो, विद्यार्थी परिषद देश के लिए कार्य करना वाला संगठन है तथा इस प्रकार विद्यार्थी परिषद कभी भी बर्दाश नहीं करती तथा आपसे मांग करती है की भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति ना हो। इस दौरान नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय