Monday, October 19th, 2026

एबीवीपी ने खनियारा में रीजनल सेंटर के अतिरिक्त भवन व छात्रावास निर्माण को लेकर मुख्‍यमंत्री को भेजा ज्ञापन

धर्मशाला
क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली स्थित खनियारा में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को केंद्र निदेशक डीपी वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही यह बात भी स्पष्ट कर दी है कि अगर शीघ्र उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन शुरू कर देगी। अभी विद्यार्थी परिषद क्रमिक अनशन कर रही है, लेकिन छात्रहित की बात को टाला गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 1992 से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। स्थापना काल के समय से लेकर आज के समय तक एक छोटी सी बिल्डिंग में विश्वविद्यालय चल रहा है‌। इस विश्वविद्यालय में पूरे प्रदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं, लेकिन यहां पर न तो कमरे की व्यवस्था ही नहीं है और न ही छात्र छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां प्रदेश भर में पढ़ाई को आने विद्यार्थियों को महंगे दामों पर किराये में कमरे लेकर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।

एबीवीपी कार्यकर्ता अमिता ठामुर ने बताया कि रीजनल सेंटर में विधि विभाग चल रहा है और विधि विभाग का यह एक मात्र अध्ययन केंद्र है, जहां पढ़ाई करने को बच्चे उत्सुक रहते हैं। इसलिए अब प्रदेश सरकार को यहां एलएलएम की कक्षाएं भी शुरू कर देनी चाहिए। वहीं स्थानीय समस्याओं की बात की जाए तो विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं स्वच्छ जल की व्यवस्था शौचालय की सही व्यवस्था नहीं है। पुस्तकालय में किताबें ही बहुत कम हैं और पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए बैठने की क्षमता में बहुत कम है। विद्यार्थी परिषद से चेतावनी देती है कि जल्द से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया वह हमारी मांगों पर प्रतिक्रिया नहीं दिखाई तो हम इससे भी अधिक उग्र आंदोलन करेंगे।
 

 

#ABVP

Source : Agency

पाठको की राय