Sunday, October 25th, 2026

परीक्षा शुल्क कम करने व लेट फीस न लेने एबीवीपी ने किया विवि से मांग

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने शुक्रवार को परीक्षा शुल्क कम करने व लेट फीस न लेने की मांग के साथ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से 5 दिनों के भीतर मांगों को पूरा करने की मांग की हैं, नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
हाल ही में कोरोना महामारी की वजह से विश्वविद्यालय द्वारा आॅनलाइन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया, मगर विश्विद्यालय द्वारा छात्रों से बहुत ज्यादा परीक्षा शुल्क व लॉकडाउन की वजह से फॉर्म नही भर पाए छात्रों से लेट फीस ली गई है, जो अनुचित है। कोरोना महामारी की वजह सभी वर्ग की आर्थिक स्थिति खराब है। कई छात्र ऐसे हैं जिनके माता-पिता फीस भर पाने में अक्षम हैं ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा पूरा परीक्षा शुल्क और लेट फीस लेना उचित नहीं है, जबकि परीक्षा भी आॅनलाइन हो रही है इसके साथ ही कई छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं और विश्वविद्यालय ने अब पोर्टल भी बंद कर दिया है।

इन मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग मांगे रखी हैं जिनमें परीक्षा शुल्क 50 फीसद कम किया जाए, लेट फीस लेने पर तत्काल रोक लगाई जाए, जो छात्र फॉर्म नही भर पाए हैं उनके लिए कुछ दिन आॅनलाइन पोर्टल को पुन: शुरू किया जाए, कॉलेज के पास रहने वाले विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका कॉलेज से ही उपलब्ध कराई जाएं तथा जो छात्र किसी कारण से परीक्षा न दे पाया हो, उसकी दोबारा परीक्षा लेने की व्यवस्था की जाए।

एबीवीपीने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि पांच दिनों के अंदर उनकी सभी मांग को पूरा किया जाए। ऐसा नहीं करने की स्थिति में अभाविप उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय