Monday, October 19th, 2026

शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को आबूरोड पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक साल से फरार था

आबूरोड.

एक साल पहले ट्रक से जब्त शराब तस्करी के मामले में वांछित शराब सप्लायर को आबुरोड पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार इस मामले में आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम द्वारा जाणियों की ढाणी, चितलवाना, जिला सांचौर निवासी प्रकाश पुत्र मोहनलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।

एक साल पहले पुलिस द्वारा मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के 618 कार्टन जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में वांछित था और लगातार फरार चल रहा था। उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

 

#Abu Road Police#wanted arrested#liquor smuggling

Source : Agency

पाठको की राय