20 साल बाद पकड़ा गया फरार आरोपी नीलम
जगदलपुर
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के बाद 20 सालो से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नीलम को आखिरकार पुलिस ने ओडिशा कोकड़ागुड़ा थाना के बोरीगुमा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि थाना कोतवाली में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय जगदलपुर के प्रकरण क्रमांक-63/98, धारा 458,307,34 भादवि एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जगदलपुर के प्रकरण में धारा 357,380 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक-363/10 धारा 5,7 विस्फोटक अधिनिमय में न्यायालय से जारी आरोपी स्थायी वारंटी नीलम (50) निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर जो घटना कारित कर लगातार फरार था।
मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा कोकड़ागुड़ा थाना के बोरीगुमा क्षेत्र में निवास कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। जिसकी गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम ओडिशा रवाना किया गया। जहां पर पहुंचकर आरोपी की पतासाजी की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पाठको की राय