Thursday, October 22nd, 2026

नशामुक्ति अभियान में अब तक लगभग डेढ़ लाख लीटर अवैध शराब जप्त

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश में नशामुक्ति अभियान में कड़ी कार्यवाही जारी है। अब तक एक लाख 44 हजार 621 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की जा चुकी है। अब तक 17 हजार 908 प्रकरण दर्ज कर 18 हजार 272 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है।

अभियान में एनडीपीएस एक्ट में 1117 प्रकरण दर्ज कर 1190 आरोपी से 5905.358 मादक पदार्थ जप्त किये गये। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 5691 लोगों के विरूद्ध 5375 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 2346 प्रकरण दर्ज कर 2354 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

अभियान में धूम्रपान निषेध कानून में 6723 प्रकरण दर्ज कर 7342 आरोपी बनाये गये हैं। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 24 हजार 975 और अवैध शराब पीने-पिलाने वाले 37 हजार 312 संदिग्ध स्थानों की सघन जाँच की गई है।

नशामुक्ति के लिये जागरूकता कार्यक्रम भी सतत चलाये जा रहे हैं। अब तक 14 हजार 175 कार्यक्रम किये जा चुके हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय