Thursday, October 22nd, 2026

अभिषेक बनर्जी इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे, बैठक से पहले कहा- आगे बढ़ने के लिए सामूहिक फैसला लेने की जरूरत है

कोलकाता
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कोलकाता से रवाना होने से पहले कहा कि आगे बढ़ने के लिए सामूहिक फैसला लेने की जरूरत है। कोई किंगमेकर नहीं है।

अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "पहले बैठक होने दीजिए, उसके बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा। अलग-अलग राज्यों से राजनीतिक दल वहां जुट रहे हैं। कुछ तमिलनाडु से आ रहे हैं, कुछ बिहार से और कुछ पंजाब से। सिर्फ दो सीटें जीतने वाली कोई भी पार्टी बैठक में हिस्सा ले रही है, जबकि 29 लोकसभा सदस्यों वाली तृणमूल कांग्रेस भी बैठक में हिस्सा ले रही है। पहले बैठक हो जाने दीजिए, कोई किंगमेकर नहीं है। देश के आम लोग ही सही मायने में किंगमेकर हैं।"

उन्होंने कहा, भाजपा नेतृत्व पश्चिम बंगाल में जितनी बड़ी सफलताओं की उम्मीद लगाएगा, राज्य के आम लोग तृणमूल कांग्रेस को उससे ज्यादा समर्थन देंगे। अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि वे 200 पार करेंगे। लेकिन हकीकत में तृणमूल कांग्रेस ने 200 पार कर लिया। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल से 30 सीटें जीतने का दावा किया। लेकिन हकीकत में हमने 29 सीटें जीत ली। इसलिए मैं चाहता हूं कि वे बार-बार बंगाल आएं और ऐसे अनुमान लगाएं।"

 

#Abhishek Banerjee

Source : Agency

पाठको की राय